फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं में लापरवाही पर हटे बीईओ

Thu, 20 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
परीक्षा देने के इंतजार में बैठे छात्र (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में लापरवाही बरतने पर बीएसए एसपी यादव ने बीईओ शिव कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया है। औरैया ब्लॉक का चार्ज मनोज कुमार लाक्षाकार को दिया गया है। शिव कुमार श्रीवास्तव को जिला मुख्यालय कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। साथ ही सभी शिक्षकों को चेतावनी दी गई कि  परीक्षा से संबंधित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए की इस  कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है।
विज्ञापन



सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 अक्तूबर से शुरू होनी थी। पहले दिन पेपर न आने से परीक्षा स्थगित कर दी गई। दूसरे दिन 18 अक्तूबर को भी परीक्षा की शुरुआत अव्यवस्थाओं के बीच हुई। शहर के कन्या प्राथमिक विद्यालय दिल्ली दरवाजा की प्रधानाध्यापिका संगीता गुप्ता विद्यालय पहुंची ही नहीं। यहां पूरे दिन रसोइया कुसुमा देवी बच्चों को बैठाए रहीं। इससे  विद्यालय में गणित की परीक्षा नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें