फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिधूना की टीम ने 15 रन से अछल्दा को हरा जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
फोटो -40- ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय बेसिक टीचर्स लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सिटी हॉक अकादमी मंडी समिति में संपन्न हुआ। इस मुकाबले में बिधूना की टीम ने अछल्दा को 15 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बिधूना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अछल्दा की टीम 134 रन पर सिमट गई। अनीत यादव को 14 रन देकर दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्र ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों में जिला पीटीआई मनीष मिश्रा, दुर्गेश तिवारी और विमल पाल शामिल थे। टूर्नामेंट का आयोजन आलोक बाबू गुप्ता और विष्णु हरि पांडेय के संयोजन में किया गया। विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों की टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया। कोच सुनील पाल और उनकी टीम ने टूर्नामेंट के आयोजन में सहयोग दिया।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अछल्दा के अमित कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। वहीं, आदित्य गुप्ता को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। इकलौता शतक बनाने के लिए आदित्य दुबे को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के आयोजक आलोक बाबू गुप्ता और विष्णु हरि पांडेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें