फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिधूना ने सहार को 60 रनों से हराया

Thu, 07 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-17-मैच देखते दर्शक।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे के सैयद बाबा ग्राउंड पर अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच बिधूना व सहार टीम के बीच हुआ। इसमें बिधूना ने 60 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिधूना की टीम ने 116 रन बनाए। जवाब में सहार की टीम 57 रनों पर ऑलआउट हो गई। बिधूना के विक्की को सर्वाधिक 29 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच फफूंद व अछल्दा की टीम के बीच हुआ। इसमें अछल्दा ब्लॉक की टीम ने 55 रन से फफूंद को हरा दिया। अछल्दा ब्लॉक की टीम के खिलाड़ी अनुराग को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
तीसरा मैच अछल्दा पैंथर व बघुआ की टीम के बीच खेला गया। इसमें अछल्दा पैंथर की टीम ने 31 रन से बघुआ को हराकर मैच जीत लिया। अछल्दा पैंथर टीम के खिलाड़ी अंकुश को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शहनवाज अख्तर, अंपायर इंद्रेश, गट्टन व मुबीन सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें