अछल्दा मार्ग जर्जर होने के साथ बड़े गड्ढ़ों में तब्दील हो चुका है। इससे
वाहनों तथा राहगीरों को वहां से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता
है। स्थिति यह है कि बिधूना-औरैया बांया अछल्दा मार्ग पर चलना बड़े हादसे
को दावत देना है।
बिधूना यूं तो प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र है। यहां विकास के अनेक कार्यक्रम उनके द्वारा चलाए जा रहे हैं। परंतु बिधूना- औरैया मार्ग पर अछल्दा होकर गुजरने वाली सड़क पर जगह-जगह बडे़-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं, जो हादसों को दावत है।
इस मार्ग से वाहनों में यात्रा करने यात्री झूला-झूलते हुए गंतव्य स्थान तक पहुंचने को मजबूर हैैं। मार्ग पर बड़े गड्ढे़ होने से दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रहा है। कई लोग बाइक फिसलने से कई बार वह चुटहिल भी हुए हैं।