फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना में व्यापारी के घर 25 लाख की डकैती

Sat, 16 Apr 2016 11:30 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
डकैतों की पिटाई से घायल अशोक पोरवाल - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली के रुरुगंज पंडपुर गांव में शुक्रवार रात एक व्यापारी के घर धावा बोलकर डकैतों ने लाखों रुपये की लूट की। विरोध करने पर दंपति को लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। सुबह घर का दरवाजा खुला होने पर पड़ोसियों को जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यापारी के 25 लाख से अधिक की डकैती बताई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पंडपुर गांव निवासी अशोक पोरवाल थोक का व्यापार करते हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य अमेरिका में रहते हैं। शुक्रवार रात अशोक पोरवालपत्नी के साथ सो रहे थे। अस्पताल में भर्ती अशोक पोरवाल ने बताया कि रात लगभग दो बजे वह लघुशंका करने के लिए उठे। जैसे ही कमरे से बाहर निकले किसी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। उनके चीख सुन पत्नी हेमलता जाग गईं। वह बाहर की तरफ भागीं। इसी बीच दो नकाबपोश डकैतों ने उन्हें पकड़ कर कुर्सी से बांध दिया। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गईं।

हेमलता ने बताया कि बदमाश कई थे। वह मुंह में कपड़ा बांधे थे। डकैतों ने एक-एक कर सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। डकैतों ने दो अलमारियों मे रखे करीब 25 लाख रुपये की नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। सुबह मेन गेट खुला देख पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिधूना कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कु मार, सीओ बालकराम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना के बावत ग्रामीणों से पूछताछ की। मामले में एएसपी विपुल कुमार ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें