श्रम प्रवर्तन विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को बमुरीपुर स्थित एक विद्यालय में श्रमिकों को साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम के दौरान 640 पुरुष और महिला श्रमिकों को साइकिल वितरित की गई।
श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से जनपद के बमुरीपुर गांव स्थित गोपाल कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल विरतण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के अंतर्गत श्रम प्रवर्तन विभाग ने 640 श्रमिकों को साइकिल वितरित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के तत्वाधान में श्रमिकों को लाभांवित करने के लिए चलाई जा रही साइकिल वितरण योजना सरकार की एक अनूठी पहल है। सपा नेता अवधेश भदौरिया ने कहा कि सरकार ग्रामीणों व गरीबों की सच्ची हितैषी है। सरकार के ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक हर कीमत में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण के साइकिल वितरण कार्यक्रम में 640 श्रमिकों को साइकिल वितरित की गई है। शेष 565 श्रमिकों को 15 मई को वितरित की जाएगी।