फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवतीगंज फीडर को ओवरलोडिंग से मिली मुक्ति

Sat, 20 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर कस्बे के मुख्य बाजार भगवतीगंज में अब ओवरलोड की समस्या नहीं रहेगी। शुक्रवार को असेनी सबस्टेशन पर भगवतीगंज के लिए आपूर्ति करने वाले पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है।
विज्ञापन



इस दौरान इस ट्रांसफार्मर से होने वाली भगवतीगंज, नलकूप नंबर एक एवं कोल्ड स्टोरेज फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रही। शनिवार शाम तक विद्युत आपूर्ति पूर्ववत बहाल हो जाएगी।


 
भगवतीगंज, नलकूप संख्या एक एवं कोल्ड स्टोरेज को विद्युत आपूर्ति करने वाला असेनी सबस्टेशन पर रखा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर अभी तक ओवरलोड का शिकार था। अक्सर ओवरलोड के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती थी। विद्युत विभाग ने इस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पत्राचार भी किया।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह जिले को विद्युत आपूर्ति करने वाले 132 केवीए असेनी सबस्टेशन पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर पहुंच गया। इसके बाद तीनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद कर सबस्टेशन पर रखे ट्रांसफार्मर को बदले जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। शाम पांच बजे पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रख दिया गया।



एसडीओ विद्युत सुधीर कुमार एवं अवर अभियंता शशिकांत इस दौरान मौजूद रहे। अवर अभियंता शशिकांत के अनुसार तीनों फीडरों को वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति दी गई। विद्युत आपूर्ति के निर्धारित शेड्यूल में कटौती के समय शुक्रवार शाम छह से आठ बजे तक ककराही फीडर से भगवतीगंज फीडर को विद्युत आपूर्ति दी गई।


नलकूप नंबर एक एवं कोल्ड स्टोरेज को विद्युत आपूर्ति वैकल्पिक रूप से देहात फीडर से की गई। जेई के अनुसार शनिवार को टेस्टिंग टीम आकर नए ट्रांसफार्मर की जांच करेगी। शनिवार देर शाम तक तीनों फीडरों पर विद्युत आपूर्ति पूर्ववत बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें