फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं की अनदेखी पर भाकियू ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। यूनियन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें शासन और प्रशासन पर किसानों की अनदेखी की बात कही है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि अक्तूबर माह में बेमौसम की बारिश से किसानों की फसलें नष्ट हो गई है। जिनका सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। किसानों के खेत में ट्रैक्टर ट्रॉली से मजदूर को आसपास के घरेलू कार्य में उपयोग करना पड़ता हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली से मजदूरों को ढोने में रोक लगाई जाए।
किसानों पर इस बार सूखा की दोहरी मार पड़ी है। जिससे उत्पादन लागत में वृद्धि के साथ-साथ फसल बर्बाद हुई है। किसानों को उनके नुकसान का आकलन करा कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। ब्लॉक एरवाकटरा में चल रही चकबंदी से किसान असंतुष्ट है, जिसकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह, औसान सिंह यादव, विक्रम सिंह, जयवीर सिंह सोनू यादव, विशेष कुमार, श्याम सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें