फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैय्या को चल रहौ है आगे

Sun, 13 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मतगणना केंद्र तिलक इंटर कालेज के बाहर दो सौ मीटर दूरी पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। समर्थकों को दूर हटाने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ी। मतगणना केंद्र से जो व्यक्ति बाहर निकल रहा था समर्थक बस एक ही सवाल पूछ रहे थे कि भैय्या अब को आगे चल रहौ है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 7 बजे से जैसे ही मतों की गणना शुरू हुई, वैसे ही मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। समर्थक अपने प्रत्याशियों के रुझान जानने के लिए उत्सुक नजर आए। सुबह करीब आठ बजे शहवदिया ग्राम पंचायत से नजीमुद्दीन सिद्दकी के सिर दोबारा ताज बंधने की सूचना उनके समर्थकों को मिली तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

व्यवस्था बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए समर्थकों को शांत कराया। मतगणना केंद्र के अंदर जो भी व्यक्ति प्रवेश कर रहा था, उसकी चेकिंग करने के बाद ही उसे मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही प्रत्याशी जीतकर मतदान केंद्र के बाहर निकल रहा था, उसे समर्थक फूल-माला पहना रहे थे।
विज्ञापन


फूल-मालाओं की पड़ी कमी
औरैया। प्रत्याशी को फूल-माला पहनाने के लिए उनके समर्थक बेसब्री से इंतजार करते दिखे। संजय गेट पर लगी फूल-मालाओं की दुकानों पर फूल-माला कम पड़ते दिखाई पड़े। वहीं मिठाई की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें