प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव में भाग्यनगर ब्लाक में हुए मतदान की काउंटिंग दिबियापुर स्थित जीजीआईसी में होगी। चुनाव के लिए यहीं से पोलिंग पार्टिंयां रवाना होगीं। शनिवार को प्रस्तावित काउंटिंग स्थल की जांच करने के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार पहुंचे।
शनिवार अपरान्ह राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंचे एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव एवं तहसीलदार रामनयन ने कमरों एवं आवश्यक सुविधाओं की पड़ताल की।
तहसीलदार रामनयन के अनुसार इस बार भी चुनाव के दौरान भाग्यनगर ब्लाक के मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां यहीं से रवाना की जाएंगी। साथ ही चुनाव के उपरांत मतपेटियों को यहीं पर जमा कराई जाएगी। इसके बाद काउंटिंग भी यहीं कराई जाएगी। बाद में होने वाले प्रधानी चुनाव के लिए भी यह पूरी प्रक्रिया यहीं से पूरी की जाएगी।