नारेबाजी करते निषाद समाज के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति की स्थापना न होेने देने से खफा निषाद समाज ने गुरुवार को धरना देते हुए विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ व भाजपा को सबक सिखाने की बात कही।
गुरुवार को राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के मंडल महासचिव दयाराम निषाद की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरने में मौजूद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने बाघा गाड़ा नौसड़ में मूर्ति की स्थापना नहीं होने दी। इससे समाज के लोगों का अपमान हुआ है। वहीं संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण निषाद ने राष्ट्रपति से गोरखपुर सांसद को बर्खास्त करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों से विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए एकजुट होने की अपील की है। इस दौरान हरिश्चंद्र निषाद , रामकमल निषाद , हरीशंकर निषाद, पूरन सिंह, सतीश चंद्र निषाद, शिवपाल सिंह निषाद, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, अश्वनी निषाद, रेखा देवी, विश्वनाथ, जगदीश बाबू सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।