फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ’ पोस्टर प्रतियोगिता में दिखीं संवेदनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ’ पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संवेदनशील मुद्दों को चित्रों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। छात्राओं की इस संवेदनशीलता को सभी से सराहा। वहीं, विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


फफूंद कस्बे के टीकमपुर स्थित मां आरके देवी महाविद्यालय में बेटी बचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक डा. जयगोपाल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह एक प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि ज्ञान, सोच की एक कड़ी है। जिसमें दिमाग में उपजे मनोभावों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारना है। यह कार्य महाविद्यालय की छात्राओं ने कर दिखाया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित युवा महिला प्रधान राम जानकी ग्राम पंचायत सल्हापुर (भाग्यनगर) ने छात्राओं की कला की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संयोजन गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा शैलजा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. शैलेश पांडेय ने प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर तृप्ति व तीसरे स्थान पर तान्या रहीं। इसी क्रम में सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में अंजुम, साधना, रेनुका व प्रतिभा को सराहना मिली। तो गौरी, आरती, पल्लवी, पूजा शर्मा, शिखा बाजपेई तथा दीक्षा पांडेय के पोस्टर भी खूब सराहे गए।। कार्यक्रम का संचालन पूजा त्रिपाठी ने किया। पवन कुशवाहा, उपेंद्र यादव, प्रवीण सक्सेना, प्रवीण दीक्षित, शिप्रा तिवारी, अजय कुमार, विपिन प्रताप व श्वेता कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें