संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। दीपावली को लेकर बाजार गुलजार है। दुकानों से निकलकर माल सड़कों के किनारे सज गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां उपहारों की बौछार कर रही है। 10 से 15 प्रतिशत तक छूट के साथ उपहार भी दिए जा रहे हैं।
त्योहार पर मिलने वाले ऑफर को देखते हुए लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी जमकर खरीदारी करते है। हर साल की तरह इस साल भी इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर त्योहार की रंगत चढ़ गई है। दुकान और गोदाम पूरी तरह माल से पटे पड़े हैं। कंपनियां भी ग्राहकों को दिल खोलकर ऑफर दे रही हैं।
स्थिति यह है कि आम दिनों की तुलना में त्योहार पर 10 से 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी ग्राहकों को दी जा रही है। कुछ कंपनियों ने इस छूट के साथ निश्चित उपहार भी रखा है। इस साल स्मार्ट टीवी की डिमांड जमकर है। इसके साथ ही स्मार्ट फ्रिज, ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की ग्राहकों की पसंद बन रही है। त्योहार को लेकर ग्राहक बुकिंग करने में जुटे हुए हैं।
-
फोटो-12 - आलोक शर्मा
इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी आलोक शर्मा बताते हैं कि आम दिनों की तुलना पर त्योहार पर ग्राहक जमकर खरीदारी करते हैं। हमारे यहां किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने पर निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं।
-
फोटो-13 - अनुज कुमार
इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी अनुज कुमार बताते हैं कि त्योहार पर ग्राहक अधिकतर धनतेरस के अवसर पर खरीददारी करते हैं। त्योहार को देखते हुए नए नए फीचर्स के टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन अन्य सामान मंगाए हुए हैं।