फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। पुरस्कार के लिए चयनित ग्राम पंचायतों की संख्या के हिसाब से इस बजट का वितरण किया जाएगा। वर्ष 2019-20 में इस योजना में चयनित होने के लिए ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद जिला और राज्य स्तरीय समिति के मूल्यांकन के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 477 ग्राम पंचायतों को इस योजना में शामिल होने का मौका मिल रहा है। हालांकि ग्राम प्रधानों के कार्यकाल का यह अंतिम साल है। संभावना है कि आवेदन वर्तमान प्रधान करेंगे और जब तक निर्णय होगा तब तक ग्राम पंचायत की सरकार भी बदल चुकी होगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों को हमारी पंचायत पोर्टल पर 15 सितंबर से आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर आने वाले आवेदनों का जनपद परफार्मेंस असेसमेंट समिति निर्धारित मानकों के अनुसार 25 अक्टूबर तक मूल्यांकन करेगी। इसके बाद जिला स्तर से संस्तुति के बाद राज्य को आवेदन भेज दिया जाएगा। मूल्यांकन में सौ अंक निर्धारित होंगे। जनपदीय समिति पंचायतों की मैरिट तैयार होगी। पुरस्कृत होने वाली पंचायत को कम से कम 45 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
इनसेट
इन बिंदुओं पर होगा चयन
शिक्षा, स्वच्छता प्रबंधन, पर्यावरण सुरक्षा, बेहतर सुशासन, सामाजिक सौहार्द, विकास एवं ग्राम पंचायत विकास योजना।
इस तरह बनी समिति
समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी सभी सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें