फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया तालाब के सुंदरीकरण का निर्देश

Tue, 18 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सोमवार को  कानपुर रोड स्थित गौरैया तालाब का निरीक्षण कर अधिकारियों को तालाब का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के समय मौजूद ईओ पालिका, आवास विकास व एनएच टू के अधिकारियों को तत्काल काम शुरू करने को कहा है। साथ ही तालाब के आसपास का पूरा अतिक्रमण हटाने के लिए एडीएम एके सिंह को निर्देशित किया।

शहर के ऐतिहासिक गौरैया तालाब की दुर्दशा देख जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने उसे खूबसूरत बनाने की पहल शुरू कर दी है। सोमवार शाम डीएम ने तालाब पर पहुंची और मौके पर अधिकारियों को तलब किया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद ईओ रमेश चंद्र शर्मा से तालाब के गंदे पानी को निकालकर सफाई कराने के लिए कहा है। साथ ही तालाब से शहर के बाहर तक जल निकासी का रास्ता बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने आवास विकास के अधिकारियों से लंबे समय से अर्ध निर्मित पड़े सीवरेज प्लांट को शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण के लिए दूधिया लाइटें व तालाब के चारो ओर पेड़-पौधों को लगाने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें