जिलाधिकारी ने सोमवार को कानपुर रोड स्थित गौरैया तालाब का निरीक्षण कर
अधिकारियों को तालाब का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण
के समय मौजूद ईओ पालिका, आवास विकास व एनएच टू के अधिकारियों को तत्काल
काम शुरू करने को कहा है। साथ ही तालाब के आसपास का पूरा अतिक्रमण हटाने के
लिए एडीएम एके सिंह को निर्देशित किया।
शहर के ऐतिहासिक गौरैया
तालाब की दुर्दशा देख जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने उसे खूबसूरत बनाने की
पहल शुरू कर दी है। सोमवार शाम डीएम ने तालाब पर पहुंची और मौके पर
अधिकारियों को तलब किया।
नगर पालिका परिषद ईओ रमेश चंद्र शर्मा से
तालाब के गंदे पानी को निकालकर सफाई कराने के लिए कहा है। साथ ही तालाब से
शहर के बाहर तक जल निकासी का रास्ता बनाएं।
उन्होंने आवास विकास के
अधिकारियों से लंबे समय से अर्ध निर्मित पड़े सीवरेज प्लांट को शुरू कराने
के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण के लिए दूधिया लाइटें व
तालाब के चारो ओर पेड़-पौधों को लगाने के आदेश दिए।