फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनो स्मार्ट, लो यात्री कार्ड

Sat, 06 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम ने रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले अपने अजीज यात्रियों की सुविधा में एक और सोपान लिख दिया है। यूपीएसआरटीसी ने स्टेट बैंक के सहयोग से स्मार्ट यात्रा कार्ड जारी किया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर स्मार्ट यात्रा कार्ड सेवा का शुभारंभ कर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्मार्ट कार्ड सुविधा यात्रियों के हवाले की।



कमला लाज में अनंत कुमार शुक्ला के प्रतिष्ठान को स्मार्ट यात्रा कार्ड निर्गतीकरण सेंटर की मान्यता प्रदान करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि परिवहन निगम और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से जारी स्मार्ट यात्रा कार्ड की वैद्यता 12 महीने की होगी, इसे न्यूनतम 100 से अधिकतम 2000 रुपये से रिचार्ज किया जाएगा।


 
बताया कि प्रदेश के 62 बस स्टेशनों पर स्मार्ट यात्रा कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। एआरएम ने स्मार्ट यात्रा कार्ड की विशेषताओं के बारे में बताया कि एक कार्ड से यात्री पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ नगदी रहित सुरक्षित बस यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन



इसके अलावा स्मार्ट यात्रा कार्ड से यात्री अन्य खरीददारी भी सकता है। बताया कि स्मार्ट कार्ड में सबसे खास बात यह है कि कार्डधारक को आवश्यकता के समय अपनी अवशेष धनराशि वापस प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है।


 
स्मार्ट यात्रा कार्ड सेंटर के प्रोपराइटर टीपू शुक्ला ने बताया कि कार्ड में अवशेष राशि की वापसी कार्ड जमा करने पर ही की जाएगी। बताया कि परिवहन निगम स्मार्ट यात्रा कार्ड का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को नगदी रहित सुरक्षित बस यात्रा की सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन



इस मौके पर एसबीआई लखनु के गुफराम, एसबीआई कानपुर के शरद शुक्ला तथा इटावा एसबीआई शाखा के आमिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें