फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न रहो परदे की ओट में, बहुत शक्ति है वोट में ...

Fri, 21 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
-मतदाता जागरूकता रैली निकालतीं जीजीआईसी की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 न रहो परदे  की ओट में, बहुत शक्ति है वोट में... जैसे नारोें व स्लोगन लिखी तख्तियों के  जरिए जीजीआईसी दिबियापुर की छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा. शांती कुमारी यादव ने कहा कि मतदान करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मतदान में सभी को भाग लेना चाहिए। देश व प्रदेश में सरकार बनाने में प्रत्येक वोट की अपनी महत्ता है। मतदाता जागरूकता रैली नगर की प्रमुख सड़कों से होती हुई कालेज पहुंची। इस दौरान अनुपमा, रामा देवी, दीपिका, पुष्पांजलि, प्रीती, उमा पोरवाल, मंजू गुप्ता सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें