फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीडीओ संजीव पांडेय ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। ब्लॉक के बीडीओ पद पर संजीव पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पूर्व बीडीओ राज नारायण का स्थानांतरण एटा जनपद के जैथरा ब्लॉक में हो गया। उनके स्थानांतरण पर ब्लॉक परिसर में विदाई दी गई। कर्मचारियों ने राज नारायण पांडेय के कार्यकाल की सराहना की। दूसरी ओर नवनियुक्त बीडीओ संजीव पांडेय का ब्लॉक परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। संजीव पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने और शासन की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की प्राथमिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें