फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार खोलने को जिला प्रशासन ने जारी नहीं किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन में मिली ढील का लाभ सराफा कारोबारियों को नहीं पा रहा है। व्यापारी नेताओं ने जिला प्रशासन से नियमों के तहत सराफा बाजार खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में ऑरेंज जोन की शर्तों के तहत जरूरी सामानों के अलावा अन्य कई ट्रेडों की दुकानों का भी संचालन शुरू करा दिया गया। लेकिन सराफा कारोबारियों को बाजार खोलने की अनुमति नहीं मिली है। जिससे उनमें खासा आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, सराफा कारोबारी संजीव वर्मा, रामआसरे पोरवाल, अजीत वर्मा व अशोक वर्मा ने वार्ता कर जिला प्रशासन के दोहरे मानक को लेकर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि इस बावत सराफा कारोबारियों ने पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान को ज्ञापन देकर सराफा बाजार खुलवाने की मांग की थी। बावजूद इसके आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से सराफा बाजार खोले जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें