फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे के लिंक रोड पर रखवाई गई बैरिकेडिंग

Tue, 03 Mar 2026 10:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20- हाईवे से लिंक रोड पर रखे गए बैरिकेड। संवाद
विज्ञापन
औरैया। सुभाष चौराहे से कानपुर-इटावा हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर हादसे से बचने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है। इससे पहले यह रोड इंडियन ऑयल चौकी के पास चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ था। यहां सड़क का लेवल समतल न होने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


हाईवे और लिंक रोड के मिलान बिंदु पर सड़क ऊबड़-खाबड़ और असमतल है। इसके चलते सुभाष चौराहे की ओर से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों का संतुलन अचानक बिगड़ जाता है। तेज रफ्तार हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं। एक मार्च को भी एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर जाने से घायल हो गया था।
सड़क के सही न होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका रहती थी। इस समस्या को लेकर तीन मार्च के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस ने यहां पर बैरिकेडिंग लगा दी है।
विज्ञापन


सड़क की समस्या काे लेकर कोतवाली पुलिस ने एनएचएआई के अधिकारी को पत्र भी लिखा है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इंडियन आयल तिराहे समीप हाईवे को लिंक रोड से जोड़ने वाले स्थान पर सड़क हादसे का कारण बन रही थी। बैरिकेडिंग लगा दी गई है। एनएचएआई से पत्राचार भी किया गया है।

फोटो-20- हाईवे से लिंक रोड पर रखे गए बैरिकेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें