फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों में सिर्फ 10 दिन ही होगा बैंकों में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बैंक से लेनदेन करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। यदि आप बैंक जा रहे हैं, तो तारीख ध्यान रख कर जाएं। मार्च माह के बचे 20 दिनों में सिर्फ 10 दिन ही बैंक में काम होगा। इन बीस दिनों में बैंक कर्मियों की हड़ताल के अलावा होली का अवकाश भी शामिल है।
विज्ञापन

12 मार्च शुक्रवार को बैंक खुलेंगे, इसके बाद द्वितीय शनिवार के चलते बैंक बंद रहेगी। 14 मार्च को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। 15 व 16 मार्च को बैंककर्मियों की हड़ताल है।
यह हड़ताल बैकों के निजीकरण के विरोध में है। 17 से 26 मार्च तक बैंकें खुलेंगी, लेकिन 21 मार्च को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगी। 27 मार्च को चौथा शनिवार, 28 मार्च को रविवार के चलते बैंक बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसके बाद 29 व 30 मार्च को बैंकों में होली का अवकाश रहेगा। 31 मार्च को वार्षिक लेखाबंदी के चलते बैंक कर्मचारी बैंक का काम निपटाएंगे। मार्च में बचे अब 20 दिनों में 10 दिन ही बैंकों में आम उपभोक्ताओं का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें