टूटी पड़ी बैंक की चहारदीवारी।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह कस्बे की सेंट्रल बैंक शाखा की चहारदीवारी धक्का मुक्की से भरभरा कर गिर गई। इससे नगद निकासी के लिए लाइन में लगे करीब एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए। एक अधेड़ गंभीर घायल हो गया। चहारदीवारी गिरते ही भगदड़ मच गई। अधेड़ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की सुबह कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में ग्राहक नगद निकासी के लिए लाइन में लगे थे। इसी बीच धक्का मुक्की में चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। चहारदीवारी की चपेट में आकर करीब एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए। मिजाजी लाल(55) ईंटों में दबकर गंभीर घायल हो गए। हाथ व पैर में काफी चोटें आईं।
इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी ने अस्पताल पहुंचकर मरहम पट्टी करवाई। बैंक में कई दिनों से कैश नहीं था। करेंसी आने पर खासी भीड़ थी। इससे सुबह से ही लंबी कतार लग गई थी। भीड़ के धक्का मुक्की करने पर चहारदीवारी गिर गई। चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर बैंक में पुलिस लगा दी गई। लाइन लगवाकर कैश का वितरण कराया गया।