औरैया। भूमि विकास बैंक औरैया के चुनाव में तीन दावेदारों के नाम वापसी के बाद रामनारायण शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
निर्वाचन अधिकारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार आवेदन आए थे। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन तीन दावेदार राजनारायन शुक्ला, योगेश कुमार, रामआसरे शाक्य ने अपना नामांकनपत्र वापस ले लिया। तीन पर्चे वापस होने पर रामनारायन शुक्ला को निर्विरोध निर्वाचित कर प्रमाणपत्र दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि निर्विरोध पदाधिकारी का चयन न होता तो पांच हजार मतदाता मतदान करता।
इस मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, चुनाव संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा आदि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनारायन शुक्ला का माला पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को अध्यक्ष जिला पंचायत दीपू सिंह, सदर विधायक रमेश दिवाकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा आदि ने बधाई दी।