फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने प्रोजेक्ट का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वच्छ हरित व स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिलास्तरीय परियोजना कार्यक्रम बिधूना के रैपिड ग्लोबल एकेडमी में हुआ। कार्यक्रम में जनपद भर के तमाम परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान निर्णायक मंडल ने सभी प्रोजेक्ट का विश्लेषण कर बच्चों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में कुल चार बच्चों को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। जिन्हें अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब की ओर से बुधवार को बिधूना स्थित रैपिड ग्लोबल एकेडमी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के परियोजना कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर स्कूलों में होड़ लग गई। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्कूलों ने अपने बच्चों का पंजीयन कराया। कार्यक्रम की शुरुआत में रेपिड ग्लोबल एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । बच्चों ने स्वच्छता, हरित व स्वास्थ्य को लेकर नवाचार व तकनीक पर आधारित विज्ञान प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक मनीष कुमार, डीआईओएस अमरनाथ दीक्षित, प्रधानचार्या दीप्ती कमल राठौर ने अपने विचार रखे। रामेंद्र कुशवाहा, सुशील कुमार, श्रवण कुमार, विकास सक्सेना, अर्चना दत्ता व धीरज तिवारी ने बच्चों के प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। बच्चों की प्रस्तुतिकरण के आधार पर राज्य स्तर के लिए चार टॉपर बच्चों का चयन किया। सीनियर वर्ग में राज्य स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के राघव व सुदिति ग्लोबल एकेडेमी के कुशाग्र को चुना गया। इसके अलावा गेल डीएवी की पलक व स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज की प्रतीक्षा को प्रतीक्षा सूची हेतु चयन किया गया। जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटना एरवा के रामबाबू व सुदिति ग्लोबल एकेडेमी की मुद्रिका का चयन किया गया। प्रतीक्षा सूची में गेल डीएवी से अद्वेत व जूनियर स्कूल नगला सहतु से मीनाक्षी को रखा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को पौधा भेंट किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक मोहित सिंह, मुकुल कुमार, कमलकांत पाल, ज्ञान प्रकाश बाथम, मुहीत सिद्दीकी, भरत यादव, सुनीता कटियार व ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के निदेशक अनुपम प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्या अर्चना दत्त व प्रॉक्टर एस के पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें