फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नए सत्र में खाली रह गईं बीए-बीएससी की सीटें

Thu, 28 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय में मई माह में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद से स्नातक में दाखिले चल रहे हैं। इसे तीन माह बीत चुके हैं। फिर भी बीए और बीएससी की सीटें भर नहीं सकीं।
विज्ञापन

सीटें खाली होने से विश्वविद्यालय स्तर से दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ने की उम्मीद है। तिलक महाविद्यालय में बीएससी की 240 सीटें हैं। दाखिले की अंतिम तारीख दो बार छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बढ़ाई जा चुकी है। इसके बावजूद महाविद्यालय में बीएससी में महज 150 छात्र-छात्राओं के ही दाखिले हो सके हैं। 90 सीटें खाली हैं।
वहीं बीए की 300 सीटें हैं। जिसके सापेक्ष अभी तक महज 180 दाखिले हो सके हैं। जबकि 120 सीटें बीए में खाली हैं। इन दोनों कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तारीख 27 अगस्त विश्वविद्यालय से तय की गई थी।
विज्ञापन

तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि बीए व बीएससी में सीटें अभी रिक्त हैं। एक बार फिर दाखिला के लिए विश्वविद्यालय स्तर से तारीख बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें