फोटो-25- केंद्र का शुभारंभ करते अंकित त्रिपाठी व अन्य।संवाद
फफूंद। क्षेत्र के केशमपुर पसईपुर स्थित बी-पैक्स पर गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र पर पहली खरीद बुधवार को हुई। इसमें पहले किसान का 20 क्विंटल गेहूं खरीदकर स्वागत किया गया।
बुधवार को शुरू हुए गेहूं खरीद केंद्र पर केशमपुर निवासी किसान रमेश चंद्र 20 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। केंद्र प्रभारी ने किसान का तिलक लगाकर स्वागत किया। समिति की अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित रंजन त्रिपाठी ने केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
केंद्र अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन 12 घंटे खुले रहेंगे ताकि किसानों को गेहूं बेचने में कोई असुविधा न हो। इस दौरान सचिव लल्लन बाबू राजपूत, हेमंत कुमार, विष्णु दत्त शुक्ला, प्रदीप कुमार पांडेय, विशाल रंजन त्रिपाठी और धनंजय पांडेय मौजूद रहे।