फोटो-5-सीएचसी पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग। संवाद
सहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहार में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने एड्स के कारण, लक्षण व बचाव की जानकारी दी।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता और समय पर उपचार से इससे बचाव पूरी तरह संभव है। डॉ. पुष्पेंद्र सागर ने एचआईवी संक्रमण के फैलने के प्रमुख कारण बताए। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर एचआईवी की जांच व परामर्श की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
चीफ फार्मासिस्ट एसएन दुबे ने जागरूकता बढ़ाने में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में अनुराग वर्मा, संजय कुमार, दुष्यंत तिवारी, हरगोविंद सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।