फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आमनी की टक्कर से ऑटो सवार मासूम की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। बिधूना रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो में परिवार के साथ मौजूद मासूम की मौत हो गई। उसके माता-पिता समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को पास के अस्पताल ले गए, जहां से दो लोगों की तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिधूना के टाउन एरिया दफ्तर के पास रहने वाले प्रदीप गुप्ता रविवार सुबह पत्नी नेहा, बेटी वर्तिका (8) व बेटे दैविक (5) के साथ कन्नौज स्थित घाट में गंगा स्नान करने गए थे। कन्नौज से दोपहर में ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी ऑटो में ठठिया के औसेर गांव निवासी रमेश व उनकी पत्नी सिद्धेश्वरी भी बैठी थीं।
बेला-बिधूना रोड पर हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के पास उल्टी दिशा से आ रही कार ने ऑटो में समाने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए। मौके से ओमनी व ऑटो चालक भाग गए।
विज्ञापन

ग्रामीण व राहगीर घायलों को निजी वाहन से पास के क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने दैविक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश व उनकी पत्नी सिद्धेश्वरी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें