फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Sat, 15 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से आटो सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कसहा निवासी दीपक उर्फ अन्ने (29)पुत्र राजा सिंह शुक्रवार की शाम सहायल से सवारी छोड़कर दो साथियों के साथ ऑटो से घर जा रहे थे। दीपक ऑटो में आगे की सीट पर किनारे बैठे थे। इस दौरान दिबियापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सहायल रोड स्थित मंडी के पास ऑटो में एक साइड से टक्कर मार दी। हालत नाजुक होने पर ऑटो सवार दोनों साथी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।छोटे भाई का नाम छोटे है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें