फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेनों के ठहराव व मुख्य स्टेशन के दर्जे को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 15 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन को जिले के मुख्य स्टेशन का दर्जा दिलाने व ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शुक्रवार को फफूंद स्टेशन संघर्ष समिति की ओर से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे व विधायक प्रदीप यादव को ज्ञापन दिया। व्यापारी रंजीत पोरवाल ने ज्ञापन में कहा गया कि गेल, एनटीपीसी और प्लास्टिक सिटी जैसे बड़े उद्योगों वाले इस क्षेत्र का यह स्टेशन सालाना करीब 16 करोड़ का राजस्व देता है। इसके बावजूद पूर्वा एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, बनारस-ओखा एक्सप्रेस का ठहराव यहां नहीं है। सांसद जितेंद्र दोहरे ने कोरोना काल की बंद ट्रेनों का ठहराव बहाल कराने का आश्वासन दिया। श्याम, जितेंद्र सक्सेना, ऋषि भदौरिया, संजय पाल, दीपू यादव, ब्लॉक प्रमुख पति धीरेंद्र दोहरे, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें