फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लोडर को बचाने में गड्ढे में पलटा ऑटो, चार घायल

Tue, 27 Jan 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-50-पलटा पड़ा ऑटो। संवाद - फोटो : बीएसए कार्यालय में विद्यालय स्तरीय प्रबंध समिति कार्यशाला में मौजूद अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा मार्ग स्थित गांव सराय प्रथम के पास लोडर को बचाने में मंगलवार को एक बेकाबू ऑटो सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने तीन को रेफर कर दिया।
सवारियों को बैठाकर एक ऑटो अछल्दा की ओर जा रहा था। ऑटो गांव सराय प्रथम के पास पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार लोडर को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। ऑटो लहराते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

हादसे में रुरूकला निवासी मुस्कान (18), गांव पीतांबरपुर निवासी राधा देवी (50), गांव रामपुर बोड़ेपुर निवासी पप्पू (48) व राजेश (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां मुस्कान को तिर्वा और राधा देवी व पप्पू को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक भाग गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है और परिजन को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें