ऑटो पलटने के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस।
- फोटो : ऑटो पलटने के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस।
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो खड्ड में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को ऑटो से निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मौके से फरार हो गया। भरथना से रविवार शाम को ऑटो चालक पांच सवारियां बैठाकर बिधूना की ओर आ रहा था। इसके बाद वेहवा के पास सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।
ऑटो में सवार जनक किशोर पुत्र बालकराम, रोहित पुत्र पुत्तू लाल, अभिषेक पुत्र अरुण कुमार, सूरजपाल पुत्र राजपाल सिंह व अंजलि पत्नी सूरज दबकर घायल हो गए।
थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बिधूना व एरवाकटरा में भर्ती करवाया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।