फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लोडर की टक्कर से ऑटो पलटा, दो युवतियों की मौत, चार घायल

Wed, 26 Apr 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम बेला-बिधूना मार्ग पर सामने से आ रहे लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इससे उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवतियों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को बेला थाना क्षेत्र के गांव मुड़याई निवासी शिल्पी (21) और रश्मि (18) पुत्री राम भरोसे, निशा (19) पुत्री मुंशी लाल, अंजलि (16) पुत्री विनोद व सुखम्मनपुर निवासी कंचन (20) पुत्री अमर सिंह, राम मोहनी (50) पत्नी अमर सिंह बिधूना बाजार करने गई थीं। वहां से शाम लगभग चार बजे सभी ऑटो से वापस अपने-अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही उनका ऑटो बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित गांव तानपुर्वा के सामने पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे लोडर के चालक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ऑटो सवारियों समेत सड़क किनारे पलट गया। हादसे में उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। इसी बीच उधर से गुजर रहीं एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो रुकीं और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी ले गईं। वहां डॉक्टरों ने शिल्पी व कंचन को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष घायलों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष बेला सुधीर भारद्वाज ने दोनों युवतियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पुलिस लोडर व ऑटो के चालकों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से ऑटो चालक फरार है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें