फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेहूं की मड़ाई करते वक्त थ्रेसर में साड़ी फंसी, महिला की मौत

Wed, 26 Apr 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। खेत में गेहूं की मड़ाई करते समय महिला की साड़ी थ्रेसर में फंस गई। मौके पर मौजूद पति जब तक थ्रेसर बंद कराने के साथ बचाने की कोशिश करता बुरी तरह से घायल पत्नी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ऐरवा कुईली निवासी विद्याराम शंखवार मंगलवार शाम पांच बजे के करीब पत्नी अंजलि (37) के साथ खेत पर गेहूं की मड़ाई करने के लिए गया था। देर शाम मौसम ठंडा होने के बाद विद्याराम अन्य मजदूरों के साथ थ्रेसर में गेहूं के गट्ठर डाल रहा था। पास में मौजूद अंजलि थ्रेसर के नीचे से गेहूं निकाल रही थी। इसी बीच उसकी साड़ी थ्रेसर की पुली में फंस गई और वह थ्रेसर में रगड़ कर बुरी तरह से घायल हो गई।
महिला के थ्रेसर में फंसने की आवाज सुन दौड़े पति ने ट्रैक्टर बंद करवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के चार बच्चियां है। पति, पत्नी खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनारायण तिवारी,अमित कुमार,अरुण ठाकुर,प्रधान चंद्र शेखर ने परिवार को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें