फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेसिस की टक्कर से ऑटो पलटा, पांच घायल

Wed, 14 Jan 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-41-हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो व मौजूद भीड़।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट के धनवाली पुल के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। बिधूना से सवारियां लेकर कुदरकोट जा रहे ऑटो में पीछे से ट्रक के चेसिस ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच सवारियों को चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने ऑटो में फंसी सवारियों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
हादसे में कालाबोझ निवासी ऑटो चालक अरुण कुमार, हरचंदापुर निवासी शिवकुमार व उनकी पत्नी उपासना, वैवाह की सुगंध्या और नंदिनी घायल हो गईं। घायलों में सुगंध्या को बिधूना, उपासना व शिवकुमार को एरवाकटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की सूचना धनवाली निवासी गजेंद्र परिहार ने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चेसिस के चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें