फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, आठ लोग घायल

Thu, 21 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4- अस्पताल में भर्ती मां बेटा। संवाद
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रामगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में महिला व मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ऑटो दिबियापुर से बिधूना की ओर जा रहा था। रामगढ़ मार्ग पर सरैया गांव के सामने धर्मकांटा के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में नेहा (32) निवासी नगला सहल्दी थाना बलरई जनपद इटावा व उसका एक वर्षीय पुत्र विवान, अर्पित (10), मौनी (29), पायल (5) निवासी जसवंतनगर इटावा, सुखदेव (55) निवासी नारायणपुर भानू, आदित्य (25) निवासी बदनपुर तथा विद्या (40) निवासी बनवारीपुर थाना सिकंदरा कानपुर देहात घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-4- अस्पताल में भर्ती मां बेटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें