फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार की टक्कर के बाद पलटा ऑटो, दो घायलों में एक रेफर

Tue, 11 Aug 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के तिर्वा मार्ग स्थित भदौरा मोड़ पर सोमवार को एक कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली निवासी ऑटो चालक साहिबे (28) अपने चाचा हसीब खान (38) के साथ सहार थाना क्षेत्र के गांव बंदरियापुर में रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे। वहां से वापस लौटते समय भदौरा मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। वहीं, कार चालक बिधूना तहसील के लेखपाल शिवम यादव एसडीएम के गांव पहुंचने की सूचना पर गांव फकीरे पुरवा जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बिधूना कमल कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बेला पहुंचाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर ऑटो चालक साहिबे को तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें