फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार की टक्कर से पलटा ऑटो, पांच घायल

Thu, 09 Oct 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। नाजुक हालत देख डॉक्टर ने चिचौली रेफर किया।
विज्ञापन

इटावा की महादेव कॉलोनी सिविल लाइन निवासी गौरव कुमार(33) ऑटो रिक्शा चालक है। वह गुरुवार की सुबह इटावा से सवारियां लेकर औरैया की ओर आ रहा था। नेशनल हाईवे पर मिहौली के पास टिकौली भट्टा के सामने पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बिहार के जिला नवादा के सलारपुर नारदीगंज गांव निवासी रामजी(50), रतन देवी(60) पत्नी जतनदेव, अकजू(30), केश देवी(30) पत्नी रामा मांझी और सूरज(15) पुत्र अकजू गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का उपचार किया। हालत गंभीर होने पर कुछ को जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें