फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा अनियंत्रित होकर आटो पलटा, सात घायल

विज्ञापन
फोटो 14एयूआरपी22- घायल समसा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया) अटसू-फफूंद मार्ग पर राऊपुर गांव के सामने रविवार को अनियंत्रित ऑटो पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के थे और रिश्तेदार की मौत पर दाह संस्कार से लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। वहां से घायल चालक को छोड़कर बाकी को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गयाराम भदसान निवासी बादशाह पुत्र निषाद के रिश्तेदार थाना दिबियापुर के गांव विझाई में रहते है। वहां पर रिश्तेदार की लड़की की मौत हो गई थी। रविवार को दाह संस्कार में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ ऑटो से गया था और वह वहां से वापस अपने गांव भदसान आ रहे थे।
रविवार की शाम लगभग पांच बजे जैसे ही ऑटो अटसू- फफूंद मार्ग पर राऊपुर गांव के सामने पहुंचा वहां मोड़ होने पर चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। ऑटो में दबी सवारियों की चीखपुकार सुनकर राहगीरों की सूचना पर पहुची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बादशाह पुत्र निशार, समसा पत्नी सरबर खां, अख्तर पुत्र अनवर, नजमा पत्नी अख्तर, समीम पत्नी फरमान, इसभ पुत्र अबरार को सैफई रेफर कर दिया। ऑटो का ड्राइवर सहनबाज पुत्र इकरार खा का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें