फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग पर थर्ड डिग्री को लेकर वायरल हो रहे वीडियो से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना में 18 अगस्त को घर से निकले अजय (17) पुत्र पातीराम का 23 अगस्त को पुरहा नदी शव मिला था। मृतक के नाबालिग दोस्तों पर पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर मृतक के डूबकर मरने की बात को जबरन कहलवाने के सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो वायरल हुए, जिसमें नाबालिग के हिप पर नीले निशान हैं व नीचे पैर में जले का निशान दखिाई दे रहा है। इसको लेकर पुलिस महकमा में बुरी तरह से हड़कंप है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसके पुलिस को पुलिस जबरन घर से उठाकर ले गई। जहां उसके साथ मारपीट की। यही नहीं करंट लगाते हुए उससे कहलवाया कि वह मृतक अजय के साथ पुरहा नदी पर स्नान करने गया था। जहां अजय का पैर फिसलने पर वह नदी में डूब गया। उसने वायरल हुए वीडियो यह भी बताया कि पुलिस द्वारा उसके पुत्र को धमकी दी गई कि यदि तुम अपने बयान से पलटे तो तुम्हारा एनकाउंटर कर दिया जाएगा। जिसके चलते उसके पुत्र ने पुलिस के अनुसार ही गवाही दी। जिसका पुलिस ने वीडियो भी बनाया।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि परिजनों के साथ ही नाबालिगों को लाया गया था और पूछताछ बाद छोड़ दिया गया था। जिसकी विवेचना अभी चल रही है, सीओ बिधूना मुकेश प्रताप ङ्क्षसह विवेचना कर रहे हैं। इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो बिल्कुल गलत हैं। घटना के मामले में कोतवाली में पूछताछ के लिए लाए गए नाबालिगों से किसी भी प्रकार की मारपीट या करंट लगाने जैसा कोई भी काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वायरल हुए वीडियो के बाद शनिवार शाम प्रभारी एसपी/अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। जहां उन्होंने मृतक के नाबालिग दोस्तों पर पुलिस द्वारा किए गए थर्ड डिग्री के उपयोग की जानकारी ली। जिस पर परिजनों ने थर्ड डिग्री के उपयोग किए जाने की बात से इंकार किया। एएसपी ने कहा कि सभी नाबालिगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाएगा। यदि कोई झूठ बोल रहा है। तो उसकी भी हकीकत सामने आ जाएगी। इसके लिए उन्होंने मृतक के परिजनों से सभी नाबालिगों को सोमवार को ककोर मुख्यालय लेकर आने को कहा है। एएसपी ने बताया कि सभी नाबालिगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाएगा। जिससे वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है। इस बात का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें