फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रदेश की 26 बहादुरों में औरैया की नीरज शर्मा शामिल

Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
एसआई नीरज शर्मा को सम्मानित करते डीजीपी। - फोटो : एसआई नीरज शर्मा को सम्मानित करते डीजीपी।
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली 26 महिला पुलिस कर्मियों को रेडियो सिटी 91.5 एफएम की ओर से सम्मानित किया गया। इन 26 महिलाओं में औरैया में महिला थाने की कमान संभालने वाली नीरज शर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उनको डीजीपी प्रशांत कुमार ने लखनऊ के दि पिकैडली होटल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने व जनता के प्रति मानवीयता बनाए रखने पर इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।
एसआई नीरज शर्मा पर कुदरकोट थाना का प्रभार हैं। उनको 15 नवंबर 2024 को कुदरकोट के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी एसपी अभिजित आर शंकर ने सौंपी थी। 16 नवंबर को कुदरकोट थाना के छोटा पथरया गांव से लापता हुई युवती अंजलि का शव बिधूना के भिखरा गांव में पड़ा मिला था। मामले में सक्रिय हुई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवती की हत्या करने में अजय यादव निवासी छोटा पथरया को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन

इस खुलासे में नीरज शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं कुदरकोट थाना का चार्ज मिलने से पहले उन्होंने तीन माह तक महिला थाना की कमान संभाली थी। आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे से अलग रह रहे 75 जोड़ों को जागरूक कर साथ रहने के लिए राजी किया था।
विज्ञापन

एसआई नीरज शर्मा को स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड मिलने पर एसपी अभिजित आर शंकर, एएसपी आलोक मिश्रा सहित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें