फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : ट्रेन से कटा युवक, शव पहुंचने पर कोहराम

विज्ञापन
फोटो 20एयूआरपी-05- मृतक की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। नगर के तिलक नगर मोहल्ला निवासी युवक की मंगलवार की रात भरथना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तिलक नगर निवासी श्याम सिंह शाक्य का बेटा अनुज कुमार (28) सोमवार को घर से नोएडा जाने के लिए घर से निकला था। मंगलवार की देर रात भरथना रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जीआरपी और पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। अनुज की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मां पिता श्याम सिंह ने बताया कि अनुज सोमवार की सुबह घर से नौकरी करने नोएडा जाने की बात कह कर निकला था। सोमवार शाम को उसने भरथना के पास रमायन मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद वह पास के ही नगला चंद में अपने फूफा विष्णु दयाल के घर चला गया था। बताया कि वह सब्जी दुकान लगाते हैं। उनके चार बेटे दिलीप, अनुज, शीपू और शीलू थे। अनुज दूसरे नंबर का था। अनुज की शादी नहीं हुई थी।

फोटो 20एयूआरपी-06- गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें