फोटो 20एयूआरपी-24- पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए चोर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कस्बा स्थित कांशीराम कालोनी से चोरी किए गए 10 क्विंटल लोहे के एंगल समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस गिरफ्त में आए चोरों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम नगला चिंता निवासी राजकुमार, रोहित कुमार व अवधेश बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह लोहा कस्बे के पसैया रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में लगे गेट व खिड़कियों से चोरी किया था।
सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी से चोरी करने वाले तीन चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।