फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
जगदीश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के तिवर लालपुर में गुरुवार रात को निमंत्रण से घर लौटते वक्त सड़क पर आईं भैंसों से बचने के दौरान विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तिवर लालपुर निवासी जगदीश (56) पुत्र निरंजन गुरुवार रात को गांव के कौशल किशोर के नाती की छठी में गया था। देर रात घर लौटते वक्त रास्ते में भैंसें आने पर उसने खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे लगे बिजली खंभे के सपोर्ट वायर को पकड़ लिया। बरसात की वजह से सपोर्ट वायर में करंट आ रहा था और वह उसकी चपेट में आ गया।
जगदीश को करंट लगता देख राहगीरों ने लाठी-डंडों की मदद से उसे छुड़ाया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी सुन परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पत्नी मीरा देवी, बेटी वंदना, बेबी, बेटे मुकेश, सुखराम, शिवा का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सपोर्ट वायर में करंट आने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई है। तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रोती बिलखती मृतक की पत्नी व बेटी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें