फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बरसात में खुल रही है सड़क निर्माण की पोल

विज्ञापन
घसारा मार्ग की सड़क पर गड्ढे और जलभराव। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। बारिश के पानी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गईं शहरी और ग्रामीण सड़कों की पोल खोलनी शुरू कर दी है। गिट्टी उखड़ने और सड़क पर गड्ढे होने से जलभराव हो रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने निर्माण पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

अछल्दा से घसारा को जाने वाले मार्ग की दो साल पहले मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद बीच-बीच में लोक निर्माण विभाग मरम्मत के नाम पर खानापूरी करता रहा। आज हालात यह हैं कि इस मार्ग से नगला चिंता, बिचौलिया, नरायनपुर, घसारा समेत कई गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बारिश से सड़क की गिट्टी उखड़ गई है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जलभराव व कीचड़ होने से राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय निवासी जितेश कुमार, बबलू अग्रवाल, आलोक चौरसिया, सौरभ द्विवेदी, बृजेश यादव, आकाश कश्यप, सुदीप द्विवेदी आदि ने बताया कि बारिश से पहले भी सड़क जर्जर थी। इसकी मरम्मत के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण में लगे भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते है। रोकटोक न होने के कारण सड़क और भी जर्जर होती जा रही है। वहीं, औरैया सदर ब्लाक के कुल्हूपुर-जलोखर मार्ग पर भी जलभराव बना हुआ है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। गांव के लोगों का कहना है हर बार बारिश में यही हालत रहते है। कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि बारिश के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

घसरा गांव को जाने वाली सड़क पर कीचड़ व गड्ढे। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें