औरैया सदर कोतवाली के जालौन रोड पर निर्माणाधीन मकान में ट्रक चालक का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालौन रोड निवासी सुखवीर सिंह (32) का शव कुछ दूर स्थित निर्माणाधीन मकान में मिला। मृतक की पत्नी टिंकल ने पुलिस को बताया पति ट्रक चालक है।
सुबह नौ बजे वह मकान की सफाई करने की बात कह घर से निकला थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है।