फोटो 19एयूआरपी-24- व्यापारियों की समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ककोर। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में मंगलवार को डीएम पीसी श्रीवास्तव व एसपी चारू निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं सुनीं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर नगर अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने दिबियापुर के नहर पुल पर रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बाईपास बनवाने और डिवाइडर की मांग की। साथ ही कांशीराम कालोनी में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग उठाई।
व्यापारियों ने कई और मांगे की और सुरक्षा आदि के संबंध में सुझाव दिए। डीएम और एसपी ने व्यापारियों की सुरक्षा का भरोसा देते हुए प्राप्त सुझावों पर अमल करने व समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी शिष्यपाल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद