फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से टकराई कार, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी 22- पीछे से टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई ब्रेक लगाने वाली कार। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार की रात शताब्दी होटल से आगे हाईवे पर आगे जा रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पीछे की कार में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तीनों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी सोनू गुप्ता रिश्तेदार धीरेंद्र कुमार के साथ मंगलवार को कार से इटावा की तरफ जा रहे थे। कार चालक पंकज सिंह चला रहा था। रात लगभग साढ़े 11 बजे इंडियन आयल चौकी क्षेत्र में सीएनजी पेट्रोल पंप से लगभग सौ मीटर आगे आगे जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
इससे उनकी कार आगे खड़ी कार में घुस गई। गनीमत यह कि टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए। इससे चालक के सिर पर मामूली चोट आई। सोनू गुप्ता और धीरेंद्र कुमार के हाथों में चोट है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची इंडियन आयल चौकी पुलिस ने घायलों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया कि आगे वाली कार चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में था। हालांकि दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें