फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता के मामले में प्रदेश में जिला चौथे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साक्षरता के मामले में औरैया प्रदेश के चौथे पायदान पर है। जिले की 80 फीसदी आबादी ग्रामीण होने के बाद साक्षरता दर 78.95 फीसदी है।
विज्ञापन

जिलेभर में वर्ष 2011 में सात वर्ष से ऊपर के पांच लाख 46 हजार 198 पुरुषों व तीन लाख 84 हजार 638 महिलाओं समेत कुल नौ लाख 30 हजार 836 की आबादी का सर्वे किया गया। जिसमें पुरुष साक्षरता 86.11 व महिला 70.61 समेत कुल 78.95 फीसदी आबादी साक्षर पाई गई। जिसमें गाजियाबाद पहले स्थान, लखनऊ दूसरे, कानपुर नगर तीसरे, औरैया चौथे व इटावा पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक कप्तान सिंह यादव ने बताया कि लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर नगर में अधिकांश आबादी नगरीय क्षेत्र की है। जबकि औरैया में 80 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्र की है। इसके बावजूद साक्षरता प्रतिशत दुरुस्त होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 जिले में लगभग एक लाख 14 हजार छात्रों का पंजीकरण किया गया है। प्रदेश में चौथे स्थान पर होना औरैया के लिए गौरव का विषय है। समय-समय पर निरक्षता के अभिशाप को समाप्त करने के लिए विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें